मैं सलमान खान को दंगल दिखाने के लिए मर रहा हूं - आमिर
आमिर खान ने दंगल का प्रमोशन ज़ोरदार तरीके से शुरू कर दिया है और एक बार फिर इस प्रमोशन से आमिर खान ने सलमान को जोड़ ही लिया।
आमिर खान ने दंगल प्रमोशन शुरू कर दिया है और इस बार दंगल को लेकर उनका प्लान कुछ खास ही नहीं है। इसमें सबसे पहला रूल है दंगल को टीवी पर प्रमोट ना करना। जी हां, दंगल का प्रमोशन आमिर टीवी पर नहीं करेंगे। और यही कारण है कि वो बिग बॉस 10 में नहीं दिखाई देंगे।
हालांकि आमिर का कहना है कि वो दंगल सलमान खान को दिखाने के लिए काफी उतावले हैं। और वो जल्द ही मौका मिलते ही सलमान के लिए दंगल की स्क्रीनिंग रखेंगे।

दरअसल, सलमान आमिर से ज़रा खफा चल रहे हैं। जब सुलतान का ट्रेलर रिलीज़ हुआ तो आमिर खान ने सोशल मीडिया पर उसकी काफी तारीफ की और फिर जब सुलतान रिलीज़ हुई तो आमिर खान बालटी भर भर कर रोए।
लेकिन ये सब हुआ सामने। पीछे की कहानी ये है कि आमिर खान थोड़े गरम हुए और उन्होंने तुरंत आदित्य चोपड़ा को फोन करते हुए कहा कि ये तो दंगल जैसे है। वहीं उन्होंने कई चीज़ें भी गिनाईं जो दंगल जैसी है।
इस बात से सलमान नाराज़ हुए। लेकिन कुछ नहीं कहा। फिर आया दंगल का ट्रेलर, जिसके ठीक पहले आमिर खान कंट्रोवर्सी से भी घिर गए। लेकिन ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद ही आमिर - शाहरूख - सलमान की एक तस्वीर वायरल हुई जिसने दंगल को बेस्ट बता दिया।
हाल ही में सलमान खान से दंगल ट्रेलर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि वो तो सुलतान जैसा ही है। अब ये तय है कि बिग बॉस पर दंगल का प्रमोशन मुश्किल दिख रहा है।
हालांकि दंगल का पहला रिव्यू हम आपको बता चुके हैं और बॉलीवुड में जो भी दंगल देख रहा है इसे शानदार ही बता रहा है। और अब आमिर खान ने दंगल को सुलतान की गलतियों के सहारे प्रमोट करने का मन बना लिया है। जानिए कैसे -


Click it and Unblock the Notifications