विद्या की 'कहानी' से डरे आमिर, आगे बढ़ा दी तलाश की रिलीज!
इस साल दर्शक जिन फिल्मों का बड़ी ही बेताबी से इंतजार कर रहे हैं उनमें आमिर खान की 'तलाश' सबसे उपर है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर और रानी मुखर्जी जैसे स्टार कलाकार भी पर्दे पर दिखाई देंगे। लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट किसी ना किसी कारण से हर बार टल जा रही है।
पहली बार खबर आई थी कि इसे जून में रिलीज किया जाएगा। लेकिन इसके बाद यह कहा जा रहा है कि अब इसे नवंबर में पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि आमिर ने अपने टीवी शो सत्यमेव जयते पर ध्यान देने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे टाल दी है।
लेकिन अब सूत्रों से आ रही खबरों पर भरोसा करें तो इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी और फिल्म भी रिलीज के लिए लगभग तैयार ही थी। लेकिन जैसे ही विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' रिलीज हुई, आमिर ने अपनी फिल्म को रिलीज होने से ही रोक दिया। जी हां विद्या और आमिर दोनों की फिल्म की स्टोरी है किसी की तलाश। अब आमिर कहानी का एंड देख कर अपनी फिल्म का क्लाइमेक्स बदलना चाहते हैं।
जी हां आमिर यूं ही नहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट कहे जाते हैं। वह चाहते है कि फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ इस तरह का हो की दर्शक के दिल और दिमाग पर यह फिल्म छा जाए।


Click it and Unblock the Notifications