आमिर के लिए तलाश जरूरी नहीं है
आज बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान का जन्मदिन है और इसी दिन इन्हें इनकी फिल्म से संबंधित एक और खबर मिली है कि इनकी इस साल की सबसे खास फिल्म 'तलाश' को अब जून में नहीं बल्कि नवंबर में पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
दरअसल आमिर इन दिनों अपने टीवी शो को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं इसी के चलते इस फिल्म की रिलीज को जून से बढ़ाकर नवंबर कर दी गई है। आमिर के लिए अभी सबसे ज्यादा जरूरी यह शो है वो इस कार्यक्रम के चलते अपनी फिल्म की शूटिंग पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
वैसे इस फिल्म फिल्म के ट्रेलर पहले ही नेट पर रिलीज हो चुके हैं जिसे काफी लोगों ने पसंद भी किया है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज को टालना फिल्म की टीम के लिए काफी मुश्किल था लेकिन आमिर के शो के चलते इसे आगे बढ़ाने में ही लोगों ने समझदारी समझी।
वैसे आज आमिर अपना यह खास दिन अपने बेटे आजाद और पत्नी किरण के साथ बिता रहे हैं। लेकिन इस खास दिन भी वो अपने टीवी शो के शूट को देने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications