..................... Aamir Khan Takes a Chance on Satire with ‘Peepli Live’ | आमिर ने खास बनाया 'पीपली लाइव' को - Hindi Filmibeat

आमिर ने खास बनाया 'पीपली लाइव' को

aamir-khan
आज कल एक फिल्म जिसकी चर्चा चारों ओर है, लेकिन ताजुज्ब है कि इस पिल्म की चर्चा उसके कालाकरों के लेकर नहीं बल्कि निर्माता को लेकर है जी हां हम बात कर रहे हैं कि आमिर खान की पीपली लाइव की, जो इन दिनों बेहद सुर्खियों में हैं। कारण है इसके पीछे आमिर खान का नाम होना। जिसेन एक आम कहानी को खास बना दिया है। आपको बता दें कि 'पीपली लाइव' की कहानी पत्रकार अनुषा रिजवी ने लिखी है और निर्देशन भी अनुषा का ही है।

आमिर ने खास बनाया 'पीपली लाइव' को

'पीपली (लाइव)' कहानी है नत्थू नाम के एक किसान की, जो पीपली गांव में रहता है और जिसने सरकार से कर्ज ले रखा है। अब जैसा कि आम किसानों के साथ होता है, नत्थू इस कर्ज को चुका नहीं पा रहा है। अगर उसने यह कर्ज नहीं चुकाया, तो सरकार उसकी जमीन पर कब्जा कर लेगी। दूसरी तरफ, सरकार उन किसानों के घर वालों को मुआवजा बांट रही है, जिन्होंने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। अब नत्थू सोचता है कि अगर वह भी खुदकुशी कर ले, तो उसके परिवार को थोडा-बहुत पैसा मिल जाएगा और उनके कुछ दिन अच्छे गुजर जाएंगे। नत्थू के बडे भाई को यह आइडिया जम जाता है और वह नत्थू को खुदकुशी करने के लिए उकसाता है।

देखें : पीपली लाइव की तस्वीरें

इस दौरान मीडिया को भी नत्थू के इरादों की जानकारी मिल जाती है और देखते ही देखते पीपली गांव देशभर में चर्चित हो जाता है। तमाम नेता और अफसर पीपली की तरफ दौड पडते हैं। सबके मन में यह सवाल है कि क्या नत्थू अपनी जान दे देगा। कोई यह नहीं सोचता कि नत्थू के मन में क्या चल रहा है। हर शख्स अपना उल्लू सीधा करने में लगा हुआ है। इस आपाधापी में नत्थू अचानक खुदकुशी का विचार त्याग देता है।

एक पत्रकार की नजर से एक किसान की कड़वी सच्चाई की कहानी है पीपली लाइव, जो अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही, अब देखना ये है कि दर्शक इस फिल्म को किस नजरिये से देखते हैं। फिल्म में रघुवीर यादव, ओंकारदास माणिकपुरी, मलैका शिनॉय, आमिर बशीर और नसीरूद्दीन शाह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X