तारे ज़मीन पर- आमिर खान
नन्हें नन्हे बच्चों का हाथ पकड़कर उन्हें चलना सिखाना, उनके दिल से पढ़ाई का डर भगाना और उन्हें जिंदगी का असली फलसफा पढ़ाना ही इस हैंडसम टीचर का उद्देश्य था। राम शंकर निकुंभ (आमिर खान) ने एक टीचर के किरदार में सभी के दिल में जगह बना ली। राम और उसके स्टूडेंट ईशान के खूबसूरत रिश्ते को देख हॉल बैठे हर किसी दर्शक की आंखें भर आईं और हर किसी ने इस टीचर को दिल से रिस्पेक्ट दी। आमिर ने इस फिल्म में एक ऐसे टीचर की भूमिका निभाई जो अपने बच्चों को डंडे की मार के डर से पढाई करने को मजबूर नहीं करता बल्कि जो खेल खेल में बच्चों को बड़ी सी बड़ी बात भी सिखा देता है। बच्चों को इस टीचर से डर नहीं लगता बल्कि इस टीचर ने बच्चों के दिल से टीचर से लिए डर निकालकर वहां पर प्यार और सम्मान भर दिया। इस टीचर को भी हमारी तरफ से हैप्पी टीचर्स डे।



Click it and Unblock the Notifications











