तलाश को ठुकरा कर डर नहीं बनाना चाहते थे आमिर
आमिर खान, जिन्हें कि हिन्दी मीडिया का बादशाह कहा जाता है, कहते हैं कि वो कभी गलती नहीं करते हैं और अगर कभी गलती करते हैं तो उससे सबक लेते हैं। जिसका जीता-जागता उदाहरण है फिल्म तलाश... जिससे जुड़ा एक राज जगजाहिर हो गया है।
खबर आ रही है कि फिल्म तलाश आमिर खान से पहले शाहरूख खान को ऑफर हुई थी लेकिन तारीखों की समस्या की वजह से उन्होंने मना कर दिया हालांकि फिल्म की कहानी और सब्जेक्ट किंग खान को काफी पसंद आयी थी।
शाहरूख के बाद फिल्म की टीम आमिर के पास पहुंची,आमिर ने कहानी सुनते ही झट से हां कर दिया क्योंकि उन्हें पता था कि कहानी बहुत अच्छी है अगर वो मना कर देंगे तो फिल्म वाले शाहरूख के पास वापस चले जायेंगे।वैसे भी तलाश को मना करके वो फिल्म 'डर' वाली गलती नहीं दोहराना चाहते थे। यश चोपड़ा अपनी सिल्वर जुबली फिल्म डर के लिए पहले आमिर खान के पास गये थे लेकिन आमिर ने निगेटिव किरदार निभाने से मना कर दिया था जिसे बाद में किंग खान निभाया था और नतीजा आपके सामने हैं फिल्म की सफलता ने शाहरूख खान को सफलता के उस मुकाम पर पहुंचा दिया जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता। आमिर खान को हमेशा इस बात का मलाल रहता है इसलिए जब तलाश उन्हें ऑफर हुई तो उन्होंने तुरंत हां कर दी।
देखते हैं कि आमिर खान की तलाश किंग खान के डर जैसी हिट होती है या नहीं लेकिन इतना तो तय है कि आमिर खान ने इस फिल्म में काफी मेहनत की है। आप तलाश में पहली बार मूंछो वाले आमिर खान को देखेंगे। फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर हैं। फिल्म में आमिर खान पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
