Aamir Khan: अब दर्शकों को लोटपोट करेंगे आमिर खान, अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का धमाकेदार ऐलान!

aamir-khan-surprise-announcement-reveals-his-next-film-sitaare-zameen-par-talks-about-the-story

Aamir Khan Upcoming Film: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म के ऐलान के साथ फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। बीते दिन एक इंटरव्यू के बाद, अभिनेता ने अपनी आने वाली एक रोमांचक फिल्म की जानकारी शेयर की है।

एक कैंडिड इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि उनके अगले प्रोजेक्ट का नाम 'सितारे जमीन पर' है.. जिसका थीम 'तारे जमीन पर' से मिलता जुलता है। बता दें, बतौर एक्टर लाल सिंह चड्ढा के बाद, ये आमिर की अगली फिल्म होगी।

'तारे जमीन पर' के थीम पर बनी फिल्म

फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए आमिर ने कहा, "मैंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है और अब भी मैं ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा। लेकिन मैं टाइटल बता सकता हूं। फिल्म का नाम 'सितारे जमीन पर' है। आपको मेरी फिल्म तारे ज़मीन पर तो याद होगी ही.. और इस फिल्म का नाम है 'सितारे ज़मीन पर' क्योंकि हम उसी थीम के साथ 10 कदम आगे बढ़ रहे हैं। तारे ज़मीन पर एक इमोशनल फिल्म थी, ये फिल्म आपको खूब हंसाएगी, आपका मनोरंजन करेगी। लेकिन थीम वही है इसलिए हमने ये नाम बहुत सोच समझकर रखा है।"

9 लड़के करेंगे आमिर की मदद

आमिर खान ने कहा, "हम सभी में खामियां हैं, हम सभी की कमजोरियां हैं, लेकिन हम सभी में कुछ खास भी है, इसलिए हम इस विषय को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन इस बार उस फिल्म में स्पेशल चाइल्ड ईशान का किरदार है। मेरा किरदार ने तारे जमीन पर में ईशान की मदद की थी, लेकिन सितारे ज़मीन पर, वे 9 लड़के मेरी मदद करेंगे जिनकी खुद की समस्याएं हैं। मतलब उसका उल्टा।"

हालांकि, जो बात 'सितारे ज़मीन पर' को अलग करती है, वह इसका अनोखा कॉमेडी ट्विस्ट है, जो दिल छू लेने वाली कहानी के साथ कॉमेडी का मिक्स करने का वादा करती है। जाहिर है, अब फैंस उत्सुकता से उस जादू का इंतजार कर रहे हैं जिसे आमिर खान एक बार फिर से पेश करने के लिए तैयार हैं। इस बीच, फिल्मों की बात करें तो, आमिर खान एक निर्माता के रूप में कई फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं।

Read more about: aamir khan sitaare zameen par
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X