ज़ायरा के पक्ष में उतरे आमिर खान..कहा 'तुम मेरे लिए रोल मॉडल'

दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ अब पूरा बॉलीवुड उतर आया है। अब आमिर खान ने भी जायरा को पूरा समर्थन दिया है।

By Shivani Verma

दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ अब पूरा बॉलीवुड उतर आया है। अब आमिर खान ने भी जायरा को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा है कि जायरा सिर्फ 16 साल की हैं, इस बात को समझें और उन्हें अकेला छोड़ दें। आमिर खान ने लिखा ज़ायरा हम सब तुम्हारे साथ हैं।

aamir-khan-supports-dangal-girl-zaira-wasim

आमिर ने लिखा कि तुम जैसे बुद्धिमान, युवा, प्रतिभावान, मेहनती, सम्मानजनक, दूसरों का ख्याल रखने वाले और हिम्मती बच्चे, सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया भर के बच्चों के लिए रोल मॉडल हैं. तुम तो मेरी भी रोल मॉडल हो।

आपको बता दें कि ज़ायरा तब जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से मिली थी जिसके बाद वो ट्रोल होना शुरू हुईं। फिर जायरा ने लिखा था कि मैं जिन लोगों से मिली हूं, उससे कुछ लोगों को बुरा लगा है। मैं उनसे माफी मांगना चाहती हूं, मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था।

#Shock: दंगल एक्ट्रेस ने सरेआम मांगी माफी...मिल रही हैं धमकियां?

मैं बताना चाहती हूं कि मैं सबके सेंटिमेंट का सम्मान करती हूं, मुझे रोल मॉडल समझना उनकी बेइज्‍जती होगी और उनकी बेइज्‍जती हम सबकी बेइज्‍जती होगी। मैं यहां कोई बहस नहीं शुरू करना चाहती, मैं बस अपनी तरफ से कुछ कहना चाहती थी। अल्‍लाह करम फरमाए और हमें आगाह करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X