इरा खान के कारण आमिर खान ने रोकी लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग- जानिए क्यों बैंगलोर हुए रवाना
सुपरस्टार आमिर खान अपनी बेटी इरा खान का प्ले देखने के लिए बैंगलोर रवाना हो गए हैं। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की शूटिंग में व्यस्त है और इरा के प्ले के रिलीज के दौरान वह पंजाब में शूटिंग कर रहे थे जिस वजह से अभिनेता मुंबई में अपनी बेटी का प्ले देखने से चूक गए थे। इरा खान ने हाल ही में अपने नाटक यूरिपाइड्स मेडिया के साथ निर्देशन की शुरवात की है जो कि एंट्रोपी द्वारा प्रस्तुत है और सारिका के प्रोडक्शन हाउस नौटंकी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।
आमिर खान इन दिनों अन्य टीम के साथ पंजाब में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक रोमांटिक गाने की शूटिंग पूरी की है।
66वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स- अक्षय कुमार और विकी कौशल समेत इन सितारों को मिला सम्मान- देखिए लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications