आमिर खान अभी भी टॉप पर है!
बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान आज भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स आज भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहली पॉजीशन पर टिकी हुई है। सिर्फ आमिर खान की फिल्म ही नहीं बल्कि आमिर खान खुद भी इंडस्ट्री के सबसे टॉप पर हैं क्योंकि आमिर खान की गिनती दुनिया भर के 100 प्रतिभाशाली लोगों में होती है। आमिर खान की सक्सेस का पता इसीसे चलता है कि आमिर खान से मिलने के लिए बिल गेट्स तक इंतजार कर रहे हैं।
आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स ने चाइना में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 3 इडियट्स ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 202 करोड़ का बिजनेस किया था। आमिर खान के साथ विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने जापान को भी हिंदी फिल्मों के लिए बड़ा मार्केट बना दिया है। हिंदी फिल्मों के लिए ये एक पॉजिटिव साइड है। आजकल बॉलीवुड फिल्में भारत में ही नहीं बल्कि चाइना और जापान में भी अच्छा बिजनेस कर रही हैं।

आमिर खान की पॉपुलैरिटी सिर्फ उनकी फिल्मों की वजह से ही नहीं बल्कि उनके रियैलिटी शो सत्यमेव जयते की वजह से भी देश-विदेश में बढ़ी। आमिर खान के शो के चलते और उनके यूनिसेफ के ब्रांड अम्बेसडर होने के चलते बिल गेट्स ने आमिर खान से मिलने और उनके साथ कुछ डिसकशन करने की इच्छा जाहिर की है। बिल गेट्स ने ये भी कहा है कि वो आमिर खान से मिलकर उनके डांस के कुछ स्टेप्स भी सीखना चाहेंगे। तो मिस्टर परफैक्शनिस्ट की पॉपुलैरिटी तो इसी बात से जाहिर हो जाती है। आमिर तो वाकई टॉप पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











