अपनी दंगल बिटिया फातिमा सना शेख की फिल्म देखने थियेटर पहुंचे आमिर खान
भारत के कई शहरों में थियेटर खुलने के बाद एक बार फिर से फिल्म जगत में बॉक्स ऑफिस पर रौनक लौट आई है। लॉकडाउन के बाद कई पुरानी फिल्में रिलीज़ हुई हैं और पहली नई रिलीज़ फिल्म है सूरज पे मंगल भारी। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं - फातिमा सना शेख़, मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसान्ज्ह।
अब अपनी दंगल बिटिया फातिमा की फिल्म देखने के लिए आमिर खान भी इतने महीनों बाद थियेटर पहुंचे। आमिर खान ने फातिमा की फिल्म सूरज पे मंगल भारी थियेटर में देखी।

आमिर ने इस बारे में ट्वीट कर अपडेट भी दिया। हालांकि अभी तक आमिर ने ये नहीं बताया है कि उन्हें फिल्म कैसी लगी है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद अब दर्शक थियेटर में जाने से डर नहीं रहे हैं। और सिनेमाघर भी लोगों की सुरक्षा और Social Distancing का पूरा ख्याल रख रहे हैं। ऐसे में नई फिल्मों का रिलीज़ होना बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा कदम हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











