सलमान की शादी पर आमिर ने कुछ यूं ली चुटकी!
फिल्म पीके का प्रोमोशन करने पटना आए एक्टर आमिर खान ने यहां जमकर मजा किया। यहां आमिर ने बिहार का फेमस लिट्टी चोखा भी खाया, वहीं लोगों से बातचीत भी की। लेकिन इतना ही नहीं, यहां पर बातचीत का केन्द्र एक और खान भी रहे। जी हां, हम बात कर रहे हैं दबंग सलमान खान की।

सवालों जवाबों के बीच जब आमिर से एक फैन ने पूछा कि सलमान खान शादी कब करेंगे, तो आमिर ने एक मजेदार जवाब देकर सबको चुप कर दिया।
आमिर खान ने सलमान की शादी के बारे में चुटकी लेते हुए कहा 'सलमान साहब' कब शादी करेंगे इसका जवाब तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है। आमिर ने सलमान को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया और कहा कि एक-दूसरे के लिए उनके दिलों में बहुत प्यार और सम्मान है।
सलमान शादी के लिए मानते ही नहीं
इतना ही नहीं, सलमान की शादी पर आमिर ने कहा कि, 'मैं इसके लिए उनसे कई बार रिक्वेस्ट कर चुका हूं, लेकिन सलमान माने ही नहीं।' आपको बता दें, जब उनसे 'अंदाज अपना-अपना' के रीमेक के बारे में पूछा गया तो आमिर ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई प्लानिंग नहीं चल रही है। लेकिन अगर ऐसा कुछ हो तो उन्हें बड़ा मजा आएगा। आमिर ने कहा कि 'अंदाज अपना-अपना-2' को बनाने के लिए वह राज संतोषी को कई बार कह चुके हैं।
शाहरूख के साथ फिल्म कर होगी खुशी
अब बात आती है बॉलीवुड के तीसरे खान की, यानि की शाहरुख खान। शाहरूख के साथ कोई फिल्म करने की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर आमिर खान ने कहा, 'यकीनन, और अगर ऐसा हो तो मुझे बहुत खुशी होगी। जब कोई अच्छी कहानी आए तो मैं जरूर काम करना चाहूंगा।'
पीके के प्रोमोशन में आए आमिर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने यहां नए कलाकारों को बहुत टैलंटेड बताते हुए सुशांत सिंह राजपूर की काफी तारीफ की। आपको बता दें, पीके में आमिर खान समेत अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











