कोरोना से ठीक होने के बाद लाल सिंह चड्ढा के लिए लद्दाख - कारगिल पहुंचे आमिर खान
आमिर खान कोरोना से पीड़ित थे। लेकिन अब ठीक होते ही वो अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का अगला शेड्यूल पूरा करने लद्दाख पहुंच चुके हैं। आमिर खान कारगिल में लाल सिंह चड्ढा की शूूटिंग करने वाले हैं।
गौरतलब है कि एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है, वहीं कुछ लोग हैं जो अर्जुन की तरह सीधा अपने लक्ष्य को भेद रहे हैं। इनमें से एक हैं एक्टर आमिर खान जो इस समय, केवल अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को पूरा करने के काम में जुट चुके हैं। आमिर खान की फिल्म कोरोना के कारण शेड्यूल से पीछे चल रही है।

आमिर खान का पूरा फोकस इस समय लाल सिंह चड्ढा का काम पूरा करना है। इस काम के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से भी अलविदा कह दिया है। अब आमिर कोरोना से ठीक होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
माना जा रहा है के आमिर खान का ये शेड्यूल 45 दिन का होगा और आमिर खान यहां, फिल्म के ज़्यादातर युद्ध के सीन की शूटिंग करेंगे। शूटिंग में उन्हें साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य का साथ मिलने वाला है। नागा ने फिल्म में विजय सेतुपति को रिप्लेस किया है।

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा
फिल्म में आमिर खान कई लुक में दिखाई देंगे। सेट से शूटिंग के दौरान आमिर खान की कई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। फिल्म, अंग्रेज़ी फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इस तस्वीर में आमिर हू ब हू, अंग्रेज़ी फिल्म के हीरो टॉम हैंक्स की तरह लग रहे हैं।

करीना कपूर के साथ
फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। आमिर ने इस रोल के लिए करीना का ऑडीशन भी लिया था। ये रोल पहले आलिया भट्ट के लिए लिखा गया था लेकिन आलिया ने सलमान की इंशाल्लाह के लिए ये फिल्म छोड़ दी थी।

पहले पोस्टर से ही उम्मीदें
फिल्म के पहले पोस्टर में ही आमिर खान काफी क्यूट लग रहे थे और फैन्स को फिल्म से काफी ज़्यादा उम्मीदें हैं। खासतौर से इसलिए क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

हालात सुधरने का इंतज़ार
आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म को 2020 में रिलीज़ होना था लेकिन इसे कोरोना काल में 2021 तक लिए टाल दिया गया था।अब फिल्म क्रिसमस 2021 में रिलीज़ होगी और उम्मीद की जा रही है कि तब तक हालात सुधर चुके होंगे। गौरतलब कि क्रिसमस बॉलीवुड के लिए हमेशा से बहुत ही शानदार रिलीज़ डेट रही है।

आमिर का ट्रैक रिकॉर्ड
आमिर खान का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। हर दो साल में वो एक फिल्म ही लेकर आते हैं लेकिन इस एक फिल्म के साथ वो बॉक्स ऑफिस पर धमाके कर जाते हैं और ये एक फिल्म सारे रिकॉर्ड्स इधर से उधर कर देती है।

2018 से हैं गायब
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं आमिर खान के पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन। इससे पहले, अद्वैत, सीक्रेट सुपरस्टार के साथ डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर चुके हैं। लाल सिंह चड्ढा 2018 के बाद आमिर खान की अगली रिलीज़ होगी क्योंकि फिल्म को लेकर आमिर खान कोई गलती नहीं करना चाहते हैं।

मां ने दिया था मुहुर्त क्लैप
शूटिंग के पहले दिन आमिर खान की मां सेट पर मौजूद थीं। इतना ही नहीं, फिल्म का मुहुर्त क्लैप भी आमिर की मां ने ही दिया है। गौरतलब है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद आमिर खान काफी सोच समझकर परदे पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं। साल आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही थी लेकिन ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गईं।

करीना कपूर और उनका बेबी बंप
गौरतलब है कि करीना कपूर की डिलीवरी डेट फरवरी में थी और आमिर चाहते थे कि इससे पहले फिल्म में करीना का सारा काम पूरा हो जाए। माना जा रहा है कि शूटिंग के बाद करीना के बेबी बंप को वीएफएक्स के ज़रिए छिपाया गया है।

हो चुकी है कंट्रोवर्सी
गौरतलब है कि तुर्की में फिल्म की शूटिंग के दौरान, काफी कंट्रोवर्सी हो चुकी है। शूटिंग के दौरान तुर्की की प्रथम महिला से मिले। हालांकि जितनी जल्दी ये विवाद उठे, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो गए।

शानदार जोड़ी का इंतज़ार
आमिर खान और करीना कपूर खान, आखिरी बार, 3 इडियट्स में एक साथ दिखाई दिए थे और फिल्म में उनकी केमिस्ट्री बहुत ही क्यूट दिखाई दी थी। अब देखना है कि लाल सिंह चड्ढा में दोनों की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है।


Click it and Unblock the Notifications












