पूजा के साथ शुरु हुई धूम 3 की शूटिंग

दो दिन पहले 8 जून को धूम के अब तक के दोनों सीक्वल में काम कर चुके उदय चोपड़ा ने ट्विटर पर ट्वीट किया "Today Dhoom 3 officially begins with a Pooja at YRF...for me, it begins with a killer leg workout. Guess that's my "Pooja"!" (आज धूम 3 ऑफिशियली यश राज चोपड़ा स्टूडियो में पूजा के साथ शुरु हो गई..मेरे लिए ये बहुत ज्यादा पैरों की एकसरसाइज से शरु हुई। यह मेरी पूजा है। )
धूम 3 के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं और इसके लेखक के साथ निर्देशक विजय कृष्णा आचार्या हैं जिन्होंने धूम और धूम 2 की कहानी भी लिखी थी।
इस फिल्म में आमिर खान निगेटिव किरदार निभाएंगे और उनके साथ कैटरीना कैफ भी नज़र आएंगी। इसके अलावा बाकी दोनों सीक्वल की तरह धूम 3 में भी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा अपने पहले के ही किरदारों जय दिक्षित और अली में दिखेंगे।
आमिर से पहले धूम में जॉन अब्राहम और धूम 2 में रितिक रौशन ने निगेटिव किरदार निभाए थे। धूम में उदय चोपड़ा के साथ ऐशा देओल और अभिषेक के साथ रिमी सेन को कास्ट किया गया था और धूम 2 में रितिक रौशन के साथ एश्वर्या राय, उदय चोपड़ा के साथ बिपाशा बसु और अभिषेक बच्चन के साथ रिमी सेन को कास्ट किया गया।
इस बार आमिर के साथ कैटरीना कैफ को कास्ट किया जा रहा है। बाकी की कास्ट के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। फिल्हाल इस फिल्म में मिस्टर परफेक्शनिस्ट पहली बार कैटरीना कैफ,अभिषेक और उदय चोपड़ा के साथ नज़र आएंगे।
धूम 2 के समय हर कोई रितिक की तुलना जॉन अब्राहम से कर रहा था पर इस बार आमिर जो कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाते हैं की तुलना रितिक या जॉन से करना बेवकूफी होगी क्योंकि आमिर, रितिक और जॉन अपनी अपनी जगह एक्टिंग और डांसिंग के दिग्गज हैं।


Click it and Unblock the Notifications











