..................... Aamir Khan starrer Laal Singh Chaddha will come on OTT after 6 months of release | आमिर खान- करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के 6 महीने बाद ओटीटी पर देगी दस्तक - Hindi Filmibeat

आमिर खान- करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के 6 महीने बाद ओटीटी पर देगी दस्तक

By Filmibeat Desk

हर गुजरते दिन के साथ आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी थिएट्रिकल रिलीज के करीब पहुंच रही है और दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह देखने लायक है। यह कहना जल्दबाजी नहीं होगी कि आमिर खान की सभी फिल्मों की तरह, लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज के 6 महीने बाद ओटीटी पर उपलब्ध होगी।

आमिर खान की सभी फिल्में पहले सिनेमाघरों में रिलीज होती है और बाद में ओटीटी पर रिलीज की जाती है, ताकि दर्शक अपनी पसंद की स्क्रीन पर और अपने घर के कम्फर्ट के साथ फिल्म को एंजॉय कर सकें।

aamir-khan-starrer-lal-singh-chaddha-will-come-on-ott-after-6-months-of-release

लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन्स के लिए की गई हर कोशिश सराहनीय है। फैन्स के लिए फिल्म के ट्रेलर, साउंडट्रैक, म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्म से जुड़ी हर खबर काफी अहम है और फिल्म देखने के लिए उन्हें एक्साइट करने के लिए भी काफी है।

इस बीच लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर को हर तरफ प्यार मिल रहा है। दर्शक आमिर खान के जरिए लाल सिंह चड्ढा की जीवन यात्रा को देखने के लिए उत्सुक हैं।

लाल सिंह चड्ढा का हाल में रिलीज़ हुआ गाना, 'तुर कलेयां' दुनिया भर से प्यार बटोर रहा है। बता दें, ये फिल्म टॉम हैंक्स स्टारर 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद यह आमिर खान की अगली फिल्म है। लिहाजा, आमिर और उनके फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। आमिर ने कहा, मुझे फॉरेस्ट गंप हमेशा से अच्छी फिल्म लगी है। यह पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म है।

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X