First Look- आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से सामने आया फर्स्ट लुक- एकदम शानदार
Recommended Video
Aamir Khan Introduces hiimself as Laal Singh Chaddha in first look | FilmiBeat
सुपरस्टार आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और आए दिन फिल्म के सेट से उनकी कोई ना कोई तस्वीर सामने आती रहती है। लेकिन अब मेकर्स ने उनका पहला पोस्टर रिलीज किया है जिसमें वो काफी शानदार लग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस रोल में उन्होने खुद को पूरी तरह से उतार लिया है। आमिर खान ने इस पोस्टर को रिलीज करते हुए लिखा है.. सत श्री अकाल, मेरा नाम लाल है.. लाल सिंह चड्ढा।
गौरतलब है कि आमिर खान को लेकर मशहूर है कि वो किसी भी किरदार में इतना ज्यादा घुस जाते हैं कि उस किरदार को अपना बना लेते हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के लिए उन्होने ऐसा गेटअप किया हो। आपके दिखाते हैं आमिर खान के कुछ शानदार लुक्स...


Click it and Unblock the Notifications











