आमिर खान- करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' हुई पोस्टपोन, लंबा हुआ फैंस का इंतजार!

By Filmibeat Desk

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' वैलेंटाइन डे 2022 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बता दें, फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है। अद्वेत चंदन के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब 14 अप्रैल या ईद 2022 पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

लाल सिंह चड्ढा एक भारी वीएफएक्स वाली फ़िल्म है, लिहाजा, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में काफी समय दिया जा रहा है। फिल्म में आमिर के किरदार को अलग अलग समय से गुजरता दिखाया जाएगा, जिसके लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

aamir-khan-starrer-laal-singh-chaddha-release-date-postpones

मिस्टर परफेक्शनिस्ट वीएफएक्स के मामले में फिल्म को बिल्कुल सटीक रखना चाहते हैं। वह बहुत क्लीयर हैं कि उन्हें ऑडियंस को विश्व स्तर के बड़े पर्दे का अनुभव देना है। इसीलिए फिल्म की रिलीज को थोड़ा आगे खिसकाया जा रहा है।

चूंकि ईद वीकेंड पर पहले ही अजय देवगन की मेडे और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 रिलीज हो रही है। इसीलिए काफी उम्मीद है कि 'लाल सिंह चड्ढा' 14 अप्रैल को लाई जाएगी। यानि की ये केजीएफ 2 के साथ क्लैश कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X