आमिर खान के स्टॉफ के 7 लोगों को हुआ कोरोना, एक्टर की रिपोर्ट निगेटिव, लिखा-मां के लिए प्रार्थना करें
भारत में कोरोना वायरस के अब तक साढ़े पांच लाख केस सामने आ चुके हैं। इसके प्रकोप से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। ताजा खबर है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के स्टॉफ के 7 लोगों को कोरोना हो गया है। उनमें उनका एक ड्राइवर, उनके दो सुरक्षाकर्मी और एक रसोईया भी शामिल हैं।
Recommended Video
अभिनेता ने एक बयान जारी करते हुए इस खबर की जानकारी दी है। आमिर खान और उनके पूरे परिवार ने भी टेस्ट कराया है, लेकिन सभी निगेटिव हैं। वहीं, आमिर अपनी मां को आज टेस्ट कराने ले जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, मेरी मां के लिए प्रार्थना करें कि वो भी निगेटिव हो।

आमिर खान ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें तत्काल रूप से क्वारंटाइन कर दिया गया और बीएमसी के कर्मचारिय उन्हें मेडिकल सुविधा के लिए ले गए। अच्छी तरह से उनका ख्याल रखने और पूरी सोसायटी को स्टरलाइज करने के लिए मैं बीएमसी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications