आयरा खान के साथ डिनर पर पहुंचे आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की है पूरी!
मिस्टर परफेक्सनिस्ट के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान की एक तस्वीर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो अपनी बेटी आइरा के साथ नजर आ रहे हैँ। खबर है कि आमिर खान और आयरा खान साथ में स्पॉट हुए थे और इस दौरान दोनों से डिनर पर आए थे। दरअसल हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म करके मुंबई वापस लौटे हैं। इसके बाद वो अपना समय बेटी आइरा को दे रहे हैं और इसी कारण वो डिनर पर पहुंचे थे।
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को शूट होने में काफी देरी हो गई है। फिलहाल लाल सिंह चड्ढा के अलावा उनके दिमाग में और कुछ नहीं है।

आखिरी बार वो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे लेकिन फिल्म चली नहीं थी। यही कारण है कि फिल्म को लेकर वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
हाल ही में आमिर खान और करीना कपूर खान मुंबई में स्पॉट किए गए थे। इस तस्वीर में आमिर और करीना एक साथ नजर आ रहे थे। आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग इस कारण से भी देरी से हुई क्योंकि बीच में करीना कपूर खान की प्रेगनेंसी सामने आ गई थी।
करीना कपूर खान हाल ही में मां बनी हैं और उन्होने एक बेटे को और जन्म दिया है। आयरा खान के साथ आमिर खान का रिश्ता काफी अच्छा है और अक्सर दोनों मस्ती करते भी नजर आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











