'ना बेटी है, ना गर्लफ्रेंड...' फातिमा सना शेख के साथ अपने रिश्ते को लेकर ये क्या बोल गए आमिर खान?

Aamir Khan Fatima Sana Shaikh- आमिर खान हाल ही में सितारे जमीं पर को लेकर खबरों में थे और फिल्म के सुपरहिट होने के बाद आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में थे। इसके अलावा वो कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आते हैं।
उन्होने भले ही गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया है लेकिन बीते कुछ सालों से उनका नाम एक एक्ट्रेस के साथ लिया जाता रहा है। जी हां, इस एक्ट्रेस का नाम फातिमा सना शेख है और वो दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान के साथ नजर आईं थीं। दंगल में आमिर खान की बेटी के किरदार में थीं और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में उनके अपोजिट नजर आईं थीं।
सुपरस्टार ने अब लल्लनटॉप से बात करते हुए अपने फातिमा सना शेख के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। उनका कहना था कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए कोई एक्ट्रेस राजी नहीं थी और इसी लिए फातिमा को लिया। आमिर खान ने कहा कि आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने इस रोल के लिए मना कर दिया था।
लेकिन उनके डायरेक्टर का ऐसा मानना था कि दंगल में फातिमा बेटी बन चुकी है तो इस फिल्म में गर्लफ्रेंड के तौर पर लोग उसको एक्सेप्ट नहीं कर पाएंगे। हालांकि आमिर खान ने कहा कि मेरा ऐसा कोई मानना नहीं है। आमिर खान की माने तो हम सिर्फ फिल्म कर रहे हैं, ''असल में वो ना तो मेरी बेटी और ना ही गर्लफ्रेंड है।''
आमिर खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान चली नहीं थी और इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











