तीसरी शादी करेंगे Aamir Khan? बोले- 'अब मैं 59 साल का हो गया हूं और..'

aamir khan

Aamir Khan Third Marriage- आमिर खान इस वक्त कई चीजों को लेकर खबरों का हिस्सा है। जितनी शानदार उनकी फिल्मी लाइफ रही है उतनी ही रोचक उनकी पर्सनल लाइफ रही है। आमिर खान ने दो शादियां की हैं और दोनों शादियां टूट चुकी हैं।

पहली शादी उन्होने रीना दत्ता से की थी और दूसरी शादी किरण राव से.. हालांकि अब वो अकेले हैं। किरण राव से तलाक के बाद खबरें आईं थीं कि आमिर खान अब तीसरी शादी करने वाले हैं।

हालांकि इसको लेकर अब आमिर खान ने जबरदस्त खुलासा किया है। आमिर खाने तीसरी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होने अपनी उम्र और शादी को लेकर जो कुछ कहा वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।

तीसरी शादी पर क्या बोले आमिर खान?

आमिर खान ने कहा, ''मैं अब 59 साल का हो गया हूं, मुझे नहीं लगता है कि अब मैं शादी कर पाऊंगा। मुश्किल लग रहा है, मेरी जिंदगी में अब बहुत सारे रिश्ते हैं। मैं फिर से अपने परिवार से जुड़ गया हूं, मेरे बच्चे भाई और बहनें हैं। मैं उन लोगों के साथ खुश हूं जो मेरे करीब हैं। मैं एक बेहतर इंसान बनने की तरफ काम कर रहा हूं।'' आमिर खान का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। आमिर खान की लाइफ काफी उतार चढ़ाव वाली रही है और उनका नाम कुछ समय पहले अभिनेत्री फातिमा सना शेख से जुड़ा था।

वर्कफ्रंट

अगर हम आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें की आखिरी बार उनको लाल सिंह चड्ढा फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उन्हें करीना कपूर के साथ लीड किरदार में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म 2022 में रिलीज की गई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई। अब जल्दी ही उन्हें सितारे जमीन पर फिल्म में देखा जाएगा। इसके अलावा भी वो कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं लेकिन इसका ऐलान कब होगा ये तो देखने वाली बात होगी।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X