पापा आमिर की जवानी अभी गयी नहीं, बेटा ले आया बहू
अभी तक तो फिल्मी पर्दे पर अभिनेता आमिर खान एक लविंग ब्वाय के ही रूप में धूम मचा रहे थे, लड़कियां उनकी दिवानी हुआ करती हैं तो वहीं रियल लाइफ में उनके खुद के बेटे जुनैद ने खुद इतने बड़े हो गये हैं कि उन्होंने अपने लिए लड़की भी पसंद कर ली है और पिछले एक साल से वह उसके साथ प्यार की पींगे बढ़ा रहे हैं। सुनकर आप जरूर हैरान हुए होंगे लेकिन सच्चाई यही है कि आमिर खान के बेटे जुनैद जो अभी हाल ही में जवां हुए हैं, अपने साथ पढ़ने वाली सहपाठी सोनम वर्मा से पिछले एक साल से इश्क लड़ा रहे हैं।
सोनम वर्मा मीडिया स्टडीज में एमबीए कर रही हैं। सोनम-जुनैद को खुले आम हाथों में हाथ डालें देखा जा सकता हैं। खबर यह भी है कि जुनैद ने सोनम को आमिर खान से मिलवा भी दिया है। अब उन्होंने उसका परिचय अपने पिता को किस रूप में दिया है, यह तो वही जानें लेकिन इतन तय है कि जुनैद ने सोनम को ही अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया है।
मालूम हो कि जुनैद आमिर खान की पहली पत्नी रीना का बेटे हैं। रीना से भी आमिर ने प्रेमविवाह किया था। रीना भी आमिर की क्लास मेट थी लेकिन दो बच्चे और करीब बीस साल साथ रहने के बाद आमिर-रीना में तलाक हो गया था। तलाक के बाद आमिर ने किरण राव से शादी कर ली है और दोनों को सैरोगेसी के जरिये एक बेटा आजाद भी है। जुनैद इन दिनों अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी के सहायक के रूप में काम कर रहे हैं।
आईये आपको दिखाते हैं सोनम-जुनैद की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications