आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म, नाम होगा 'महाराज'? इस विलेन से लेंगे पंगा!
सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान को लेकर काफी समय से चर्चा है कि वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार शुरुआत करने वाले हैं और इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि आमिर खान इस फिल्म के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है और वो चाहते हैं कि जुनैद की शुरुआत काफी शानदार हो। फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आती रहीं हैं लेकिन इस समय जो पता चला है वो फैंस को खुश करने वाला है।
बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक जुनैद खान की पहली फिल्म का नाम 'महाराज' होने वाला है जिसको यशराज फिल्म्स बना रहा है। इस फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर खबर है कि इसमें शरवारी वाघ नजर आने वाली हैं।

हालांकि फिल्म के टाइटल का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है लेकिन इस नाम के चर्चे काफी तेजी से गॉशिप गलियारों में हो रहे हैं। इसके अलावा फिल्म से विलेन के किरदार का भी काफी तेजी से चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications