स्टारकिड्स का होगा बोलबाला, जब एक ही फिल्म में नजर आएंगे दो सुपरस्टार्स के बच्चे, फिर होगा बड़ा धमाका!

Junaid Khan-khushi kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टारकिड्स का बोलबाला होने जा रहा है, एक के बाद एक स्टारकिड्स डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि एक ही फिल्म में दो स्टारकिड्स जुनैद खान और खुशी कपूर नजर आएंगी जो कि बड़ा धमाका होने वाली हैं।
जुनैद खान और खुशी कपूर-
आमिर खान का बेटा जुनैद खानऔर श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जो कि फैंस के खुश की बात हैं। वहीं खुशी की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनके हाथ दूसरी फिल्म लग गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान का बेटा जुनैद और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर जल्द ही 'लव टुडे' फिल्म के रीमेक में साथ नजर आने वाले हैं, खबर तो ये भी है कि इन दोनों सितारों ने इस प्रोजेक्ट को साइन कर लिया है।
तमिल फिल्म रिमेक में होगा काम-
सूत्रों की मानें तो, 'लव टुडे' फिल्म तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक होगी। इस फिल्म के लिए सितारों को कास्ट करने की चर्चा बीते तीन महीनों से हो रही थी, जिसके बाद जुनैद और खुशी कपूर को बतौर लीड स्टार्स इस फिल्म में कास्ट किया गया।
'लव टुडे' फिल्म में खुशी और जुनैद यंग रोमांटिक कपल का रोल प्ले करेंगे, बता दे इसके अलावा इस फिल्म के बाकी किरदारों के नाम अभी तक फाइनलाइज नहीं हुए है लेकिन जल्द ही फाइन हो जाएंगे।
जुनैद और खुशी कपूर को फिल्म में कास्ट किए जाने को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों इस फिल्म के लिए परफेक्ट हैं, इस फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं लेकिन इस फिल्म का बेसिक थीम वही रहेगा इमोशंस और फैमिली ड्रामा।
खुशी और जुनैद स्टार किड्स करियर-
खुशी कपूर सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी हैं और जुनैद सुपरस्टार आमिर खान के लड़के हैं, तो ऐसे में इन दोनों से हर किसी को कई सारी उम्मीदें हैं। देखना होगा यह दोनों अपनी फिल्म से फैंस के दिलों में कैसी जगह बनाते हैं।
जुनैद और खुशी कपूर की ये दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म से पहले इन दोनों की डेब्यू फिल्म इस साल ही रिलीज होगी जिसमें जुनैद की महाराजा और खुशी की 'द आर्चीज' फिल्म है। फैंस दोनों की पहली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
