अनलॉक होते ही सबसे पहले शुरु होगी 'महाराजा' की शूटिंग? आमिर खान के बेटे जुनैद का दमदार डेब्यू!
सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद को लेकर काफी समय से चर्चा है कि वो डेब्यू करने जा रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म को लेकर खबर आई थी और पता चला था कि इसका नाम महाराजा होने वाला है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए आमिर खान के बेटे जुनैद ने काफी ज्यादा मेहनत की है। महाराजा को निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशित करने वाले हैं।
इस खबर आ रही है कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और एक बार फिर से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के द्वारा गाइडलाइन्स के साथ शूटिंग शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं।

पता चला है कि इस अनलॉक में सबसे पहले जिस फिल्म की शूटिंग शुरु होगी वो जुनैद की महाराजा है। इस खबर के सामने आने के बाद वो खुद काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जुनैद काफी मेहनत कर रहे हैं और इसका असर उनके शरीर पर साफ तौर से नजर आया है।


Click it and Unblock the Notifications