आमिर के बेटे आजाद बने पीके के फैन!
आमिर खान के बेटे आजाद पीके के बहुत बड़े फैन हो गये हैं। आज़ाद ही वो हैं जिसने सबसे पहले पीके फिल्म देखी। आमिर खान अपने बेटे आजाद को पीके फिल्म की डबिंग के दौरान स्टूडियो ले जाते थे। आमिर खान ने सबसे पहले इस बात की इजाजत ली कि वो आजाद को अपने साथ फिल्म की डबिंग में ले जा सकते हैं। इसके बाद से आमिर हमेशा आजाद को अपने साथ लेकर जाते।
असर ये हुआ कि आजाद पीके फिल्म में अपने पापा आमिर को देखकर काफी उत्साहित हो उठे। उन्होंने बाहर आकर सभी से बताया कि पापा फिल्म में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। आमिर खान भी अपने बेटे द्वारा अपनी तारीफ सुनकर काफी खुश हुए। आजाद बार बार आमिर से कहते देखे गये कि वो पीके देखना चाहते हैं। तीन साल के आजाद पीके टीम से बाहर के वो पहले इंसान हैं जिन्होंने पीके फिल्म देखी है।
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्दे्शित पीके फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाहॉल में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं। दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
