#BangBang: ये होता है स्टारडम - एक साथ सबको धो डाला!
आमिर खान ने हाल ही में दंगल की सक्सेस पर बात की और फिल्म को मिल रहे नॉमिनेशन को करारा झटका देते हुए कहा कि अवार्ड से मुझे कोई फर्क ही नहीं पड़ता। और ये एक चीज़ कभी नहीं बदलेगी।
जब हर चीज़ में कंट्रोवर्सी होने लगे तो बेहतर होता है कि उससे दूर हो जाएं और आमिर खान ने दंगल के साथ ऐसा ही किया है। उन्होंने हाल ही में हो रहे अवार्ड शो के नॉमिनेशन को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी पर कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि ये पॉपुलर अवार्ड से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
ना ही मुझे कभी अवार्ड से फर्क पड़ा है और ना ही कभी पड़ेगा। ये एक ऐसी चीज़ है मेरे बारे में जो शुरू से ही ऐसी है और कभी नहीं बदलेगी। मेरे लिए सबसे बड़ा अवार्ड होता है फैन्स का प्यार और वो मुझे भरपूर मिल रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्मफेयर की नॉमिनेशन लिस्ट पर काफी हंगामा हुआ। अक्षय कुमार फैन्स ने तो शाहरूख - सलमान को ऐसे SALE पर लगा दिया और ट्विटर पर इस बात की जमकर आलोचना की गई।
वहीं कई लोगों ने अवार्ड्स पर खुलकर बात की और कहा कि इनके कोई मायने नहीं रह गए हैं। हालांकि ये भी तय है कि इस साल शाहरूख - सलमान - आमिर देखते रह जाएंगे और ये होगा 2016 का सुपरस्टार।
लेकिन फिर भी अवार्ड शो अब धीरे धीरे अपनी सारी चमक खो चुके हैं। हर कोई इन्हें लेता ज़रूर है लेकिन बाद में खुलकर उसका मज़ाक भी उड़ाता है। जानिए आज तक सुपरस्टार्स ने अवार्ड्स के बारे में क्या क्या कहा -


Click it and Unblock the Notifications