बेटे जुनैद के लिए आमिर के पास समय नहीं!
आमिर खान अपने किसी जरूरी काम के चलते बेटे जुनैद द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में पहुंच नहीं पाए। जुनैद ने अनुदान जमा करने के लिए बारवर्न स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार्स और विकलांगों के बीच एक टी 20 क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया था।
जुनैद और उनके कॉलेज एचआर कॉलेज के क्लब ने मैच आयोजन किया था ताकि लोगों को संदेश दिया जा सके कि विकलांग होने का मतलब अक्षम होना नहीं है। जुनैद ने बताया कि उसने पापा से पुछा था कि मैच के लिए उनके पास वक्त कब होगा, उन्होंने 1 मई का समय दिया था। वैसे आमिर अपने शो सत्यमेव जयते को लेकर इनदिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं।
लेकिन फिर आमिर को कुछ काम आ गया और वह नहीं आ सके। बॉलीवुड स्टार टीम में आमिर के करीबी दोस्त सलमान खान और उनके भाई अरबाज और सोहेल, रानी मुखर्जी, ईशा कोपिकर, प्रतिक बब्बर, अतुल कुलकर्णी, आफताब शिवदासानी के साथ छोटे पर्दे के कलाकार दिलिप जोशी और दिशा वकानी भी इस मैच में शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications
