भाग डीके बोस की हुई सक्सेस पार्टी

By Priya Srivastava

Aamir to skip DK Bose success party.
भले ही पूरी दुनिया के फिल्म समीक्षक और लोग इस बात पर हंगामा बरपायें कि फिल्म में भाग डीके बोस जैसे अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था। लेकिन इस बात से इस फिल्म के मेकर्स और निर्माताओं को कोई फर्क नहीं पड़ता। गौरतलब है कि इस गाने की अब तक लगभग 30 लाख सीडी बिक चुकी है और लगातार इसकी संख्या में इजाफा हो रहा है।

इसी खुशी में मुंबई के जुहू स्थित एक होटल में फिल्म के सारे कलाकारों ने और निर्माता ने इस गाने की सक्सेस पार्टी की है। इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत हैं। राम संपत ने अपनी टीम के साथ सबकी हौसलाअफजाई की और फिल्म डेली बेली के सारे गानों का लाइव परफॉरमेंस दिया। इस मौके पर आमिर खान तो मौजूद नहीं थे। लेकिन उनकी पत्नी किरण राव ने पूरा समा बांधा।

फिल्म के कलाकार इमरान खान, वीर दास और कुणाल कपूर भी मौजूद थे।सबने खूब मस्ती की और भाग डीके बोस पर लगातार डांस किया। इसी दौरान इमरान खान से जब यह पूछा गया कि क्या वे अपने बच्चों को भाग डीके बोस जैसे गीत सुनायेंगे। उन्होंने कहा कि तब की तब देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमने किसी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया है और अगर कोई हमें गलत तरीके से ले रहा है तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X