कोई OTT नहीं, Aamir Khan ने कर दिया अनोखा काम, 'सितारे जमीन पर' यहां होगी स्ट्रीम, वो भी अनोखे ट्विस्ट के साथ

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par Release: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही इसे शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। लोगों ने इसकी कहानी को दिल से सराहा और बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

फिल्म की कहानी एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है और सजा के तौर पर उसे न्यूरोडाइवर्जेंट एडल्ट को ट्रेनिंग देनी पड़ती है। फिल्म में इमोशन का जबरदस्त मिश्रण है- कहीं हंसी है, तो कहीं आंखें नम करने वाले पल।

कहां होगी मूवी रिलीज

अमूमन फिल्मों को थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम या जियो सिनेमा जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाता है। लेकिन आमिर खान ने इस बार कुछ हटकर किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि 'सितारे ज़मीन पर' किसी भी ओटीटी पर नहीं, बल्कि सीधे YouTube पर आएगी।

आमिर की नई स्ट्रेटेजी

आमिर खान टॉकीज, उनके अपने यूट्यूब चैनल पर, यह फिल्म 1 अगस्त से अवेलेबल होगी। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है! यह फिल्म पे-पर-व्यू मॉडल पर रिलीज होगी, यानी इसे देखने के लिए दर्शकों को 100 रुपए का पेमेंट करना होगा। पेमेंट करने के बाद दर्शक 48 घंटों के अंदर फिल्म को कभी भी देख सकते हैं।

आमिर खान ने एक कार्यक्रम में बताया- "मैंने पहले से ही तय किया था कि मेरी फिल्में ओटीटी पर नहीं, बल्कि YouTube पर आएंगी ताकि हर कोई उन्हें आसानी से देख सके।"

और भी फिल्में YouTube पर!

आमिर ने ये भी बताया कि आने वाले समय में उनकी बाकी फिल्में भी YouTube चैनल पर अवेलेबल कराई जाएंगी, बिल्कुल इसी तरह पे-पर-व्यू मॉडल पर। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता से जुड़ी कुछ फिल्में भी चैनल पर दिखाई जाएंगी।

आमिर ने क्यों लिया ये फैसला

आमिर का मानना है कि इस तरीके से वे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकते हैं, खासतौर पर उन लोगों तक जो ओटीटी सब्सक्रिप्शन नहीं लेते। 100 की मामूली फीस देकर दर्शक फिल्म को अपनी सुविधानुसार देख सकेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan sitaare zameen par
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X