एक बार फिर से रितिक के दिवाने हुए आमिर खान, जानिए कैसे?
इन दिनों रितिक रोशन का गाना तू मेरी.. टीवी चैनलों पर धूम मचा रहा है। जिसमें एक बार फिर से रितिक रोशन ने अपना डांस कौशल दिखाया है जिसे देखकर केवल उन्हीं के फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज भी हैरान हैं।
रितिक के चाहने वालों में सबसे बड़ा नाम आमिर खान भी है जो एक बार फिर से रितिक के डांस के मुरीद हो गये हैं। रितिक फिल्म बैंग-बैंग के गाने को देखकर बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्सनिस्ट आमिर खान ने रितिक की दिल खोलकर तारीफ की है।
आमिर खान ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। आमिर ने तू है मेरी.. गाने का वीडियो डालकर लिखा है कि 'काश! मैं नाचने के मामले में रितिक से आधा भी काबिल हो पाता.. मुझे बैंग-बैंग का यह गाना बेहद पसंद आया..' आमिर ने फिल्म में रितिक के एक एक्शन सीन की भी प्रशंसा की जिसमें रितिक पानी से निकलकर गोलियां दागते हुए नजर आ रहे हैं।
मालूम हो कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैंग-बैंग' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। जो कि 150 करोड़ की लागत से बनी है। फिल्म हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है। फिल्म के टीजर ने धूम मचा रखी है उम्मीद है कि फिल्म भी हिट होगी।
आपको जानकर खुशी होगी कि तू मेरी.. सांग को अबतक यूट्यूब पर 4,502,461 लोगों मे देख लिया है। वैसे जिस दिन 'बैंग-बैंग' रिलीज हो रही हैं उसी दिन विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' भी रिलीज हो रही है। इसलिए बॉक्सऑफिस पर मुकाबला जबरदस्त होने की उम्मीद है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/5Uls9v1nnss?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
