'सत्यमेव जयते' को सलाम कर आमिर की 'तलाश' आगे बढ़ी

वैसे तो हर साल आमिर सिर्फ एक प्रोजेक्ट पर ही करते थे, पर इस साल उन्हें एक साथ दो प्रोजेक्ट पर ध्यान देना पड़ा। एक तो स्टार प्लस पर उनका पहला टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' और दसरी उनकी फिल्म 'तलाश'। यूं तो 'तलाश' फिल्म सत्यमेव जयते से पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन आमिर 'सत्यमेव जयते' की शूट और उसके एडिट में इतना वयस्त थे कि उन्होंने तलाश को कुछ समय बाद रीलीज करने का फैसला किया।
'तलाश' फिल्म में आमिर के साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर नज़र आएंगी। इस साल आमिर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी ये तो वक्त बताएगा पर उनका शो 'सत्यमेव जयते' ने तो टीवी की दुनिया में अपनी सफलता के झण्डे फहरा दिए हैं।
'सत्यमेव जयते' के पीछे आमिर का जुनून
किसी भी सीरियल के पीछे उसके किरदारों से लेकर स्पॉट बॉय तक की मेहनत होती है। पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर के हर प्रोजेक्ट के पीछे उनकी मेहनत वाकई काबिले तारीफ है। स्टार प्लस पर चल रहे आमिर के पहले शो 'सत्यमेव जयते' की सफलता के पीछे भी आमिर का परफेक्शन चाहने का जुनून ही है।
आपको जानकर हैरत होगी कि 'सत्यमेव जयते' के पहले एपिसोड को एडिट करने में लगभग एक महीने का वक्त लगा क्योंकि आमिर अपने पहले टीवी शो में खुद की एंट्री को लेकर बेहद सीरियस थे और वो नहीं चाहते थे कि इस शो में किसी भी तरह की कमी रहे।
यही नहीं आमिर शूट के बाद दिन भर एडिट रुम में बैठकर अपने एपिसोड को एडिट भी करवाते थे। अब इतनी मेहनत के बाद सत्यमेव जयते का हिट होना तो बनता है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट की इस लगन को हमारा सलाम।


Click it and Unblock the Notifications











