..................... आमिर खान ने नए विज्ञापन पर भड़के MP के गृह मंत्री, कहा, 'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं' | Aamir Khan shouldn't hurt religious sentiments, says MP Minister Narottam Mishra on Ad controversy - Hindi Filmibeat

Aamir Khan ने नए विज्ञापन पर भड़के MP के गृह मंत्री, कहा, 'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं'

aamir-khan-shouldn-t-hurt-religious-sentiments-says-mp-minister-narottam-mishra-on-ad-controversy

आमिर खान [Aamir Khan] और कियारा आडवाणी स्टारर एक बैंक के नए विज्ञापन पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने बाद, अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विज्ञापन पर ऐतराज जताया है। मंत्री ने कहा, आमिर खान को भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए ऐसे विज्ञापनों को नहीं करना चाहिए।"

प्राइवेट बैंक के इस विज्ञापन में आमिर खान और कियारा को पति-पत्नी के रूप में दिखाया गया है। लेकिन यहां लड़की के बजाए लड़के की विदाई हो रही है.. और आमिर शादी के बाद दुल्हन के गृह प्रवेश करने के उलट घर जमाई के रूप में ससुराल में गृह प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। वो अपनी पत्नी के साथ अपने बीमार ससुर का ख्याल रखने का फैसला करते हैं। विज्ञापन में 'सदियों से चली आ रही परंपरा' को तोड़ने की बात की गई है।

आमिर के इस विज्ञापन पर काफी हंगामा मच रहा है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे विज्ञापन से भावनाएं आहत होती हैं। उन्हें (आमिर खान) इसकी इजाजत नहीं है। मेरे पास शिकायत आई थी। जब मैंने इस विज्ञापन को देखा तो मुझे भी गलत लगा।

उन्होंने आगे कहा, "मेरा आमिर खान से अनुरोध है कि भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर ही विज्ञापन करें। तोड़-मरोड़कर अभिनय करने से धर्म विशेष की भावनाएं आहत होती हैं। किसी की भी भावना को आहत करने की इजाजत किसी को नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X