Pics: शॉवर सीन होगा तलाश के लिये हिट टोटका!

बॉलीवुड का हर एक टॉप एक्टर अपनी हिट फिल्म के बाद दूसरी फिल्म में भी कुछ ऐसा टोटका प्रयोग करना चाहता है जो कि उसकी फिल्म को पहले की तरह ही हिट कर दे। नहीं समझे? हम समझाते हैं सलमान खान का एक्शन उनकी शर्ट का फटना उनकी फिल्मों के लिए काफी लकी है तो सलमान की हर फिल्म में उनकी शर्ट को फाड़ दिया जाता है। शाहरुख खान के लिए काजोल लकी हैं तो हर फिल्म में काजोल की एक झलक दिखा दी जाती है।आमिर खान ने भी अपनी आने वाली फिल्म तलाश के लिए भी एक हिट टोटका निकाला है।

अब आमिर खान को लगता है कि उनकी फिल्मों के लिए शॉवर सीन लकी है तो आमिर ने अपनी आने वाली फिल्म तलाश में शॉवर सीन डालने की जिद की है और उनके कहने पर तलाश में भी एक शॉवर सीन डाला गया है। ये नया टोटका लिया गया है फिल्म गजनी से। गजनी में आमिर खान पर एक शॉवर सीन फिल्माया गया था और उस सीन से ही फिल्म में एक टर्निंग प्वाइंट आता है। गजनी के सुपरहिट होने से अब आमिर चाहते हैं कि उनकी फिल्म तलाश भी हिट हो। इसलिए उन्होंने सोचा कि इसमें भी एक शॉवर सीन डाला जाए जो फिल्म का टर्निंग प्वाइंट हो।

फिल्म की शुरुआत में ऐसा कोई सीन नहीं फिल्माया जाना था लेकिन बाद में आमिर खान के कहने पर ये सीन फिल्माया गया। खबर है "ये सीन एक सवाल के साथ फिल्माया गया है और जिस फ्लैट में ये सीन शूट किया गया है वो हेयरस्टाइलिस्ट अवन कॉंट्रेक्टर की मां का है। ये वन टेक शॉट है।" सूत्रों के अनुसार फिल्म से जुड़े एक स्पोक्सपर्सन ने बताया "हां तलाश में ये सीन है जो कि गजनी से मिलता जुलता है, लेकिन हम इसपर कोई कमेंट नहीं कर सकते। क्योंकि ये फिल्म का बहुत महत्वपूर्ण प्वाइंट है।" फिल्हाल आपको इस सीन की सच्चाई जानने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि सिर्फ 12 दिन बाद ही तलाश फिल्म थियेटर में लगने वाली है। आइये दिखाते हैं तलाश की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X