अरसे बाद आमिर खान ने किया एड शूट
लंबे अरसे के बाद आमिर खान कमर्शियल एड को शूट कर रहे हैं। एक समय में एक काम करने वाले आमिर मियां को हाल ही में एक कॉलेज में एड को शूट करते देखा गया है। यह एड अविनाश गोवारिकर बना रहे हैं।
इससे पहले आमिर खान को अतिथि देवो भव: .. टूरिज्म एड में देखा गया था। उसके बाद वो अपने पहले टीवी शो सत्यमेव जयते में बिजी हो गये इसलिए उन्होंने कोई एड शूट नहीं किया। उम्मीद की जा रही है कि आमिर खान का यह कमर्शियल एड पिछले सभी एड की तरह धूम मचा लेगा।
वैसे आमिर खान इन दिनों राजस्थान में राजकुमार हिरानी के साथ आने वाली फिल्म पीके में व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ पहली बार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काम कर रही हैं। कहा जा रहा है आमिर-अनुष्का का एक लिपलॉक सीन फिल्म में हैं जो बॉलीवुड में अब तक का सबसे लंबा किस सीन होगा।फिल्म एक पियक्कड़ आदमी की कहानी है जो कि भगवान की तलाश में घूमता रहता है। पहले लुक में ही आमिर खान की अलग स्टोरी वाली फिल्म पीके का अंदाजा लोगों को हो गया है क्योंकि पहले लुक में आमिर मियां ने कोट के नीचे पीले रंग का पेटीकोट पहना हुआ है जो कि लोगों के बीच में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
