आमिर खान कर रहे हैं लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, सामने आई नए लुक की तस्वीरें
आमिर खान दिल्ली में आजकल लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं और अब सेट से उनकी नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आमिर खान अपने नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि करीना कपूर भी शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उनके साथ सैफ और तैमूर भी दिल्ली पहुंचे।
लाल सिंह चड्ढा इस साल दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते सारी फिल्मों की डेट आगे बढ़ा दी गई हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग का काम आमिर, करीना कपूर की डिलीवरी से पहले ही खत्म करना चाहते हैं।

दिलचस्प है कि इस फिल्म में करीना कपूर ने अपने रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। करीना ने बताया कि उन्होंने ज़िंदगी में कभी स्क्रीन टेस्ट नहीं दिया था लेकिन आमिर ने उनसे स्क्रीन टेस्ट मांगा। करीना जब अपना सीन पढ़ रही थीं तब ही उन्हें लग गया कि ये किरदार उन ही के लिए बना है।
फिल्म की शूटिंग को लेकर हाल ही में आमिर खान विवादों में भी आए जब वो शूटिंग के दौरान तुर्की की प्रथम महिला से मिले। हालांकि जितनी जल्दी ये विवाद उठे, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो गए।


Click it and Unblock the Notifications