बिग बी के सामने फिके पड़े आमिर

By Priya Srivastava

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन जहां भी जाते हैं। अपनी उपस्थिति का एहसास पूरी दुनिया को करा जाते हैं और उनके आने पर पूरी दुनिया भूल जाती है कि कोई और भी हैं वहां। कुछ ऐसा ही हुआ आमिर खान प्रोडक्शन के 10 साल पूरे होने की खुशी में हुई पार्टी के दौरान।

आमिर खान ने बिग बी को खास तौर से इस पार्टी में बुलाया था। वह आये भी। उनके आने से पहले मीडिया पूरी तरह आमिर को महत्व दे रही थी। लेकिन बिग बी के आते ही सारी मीडिया बिग बी की तरफ रुख कर गयी।

मीडिया ने अमिताभ से कहा कि वे बुङ्ढा होगा तेरा बाप के बारे में कुछ कहें। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं होगा कि आमिर की पार्टी में वह फिल्म का प्रोमोशन करें। सो, वह बिल्कुल कुछ कहने को तैयार नहीं हुए।

वह पार्टी में भी बस पांच मिनट तक ही ठहरें। लेकिन बाहर आने के बाद फिर से जब मीडिया की टीम ने कहा तो बिग बी ने आमिर के कंधे पर हाथ रखते हुए कह दिया कि बुङ्ढा होगा तेरा बाप। और फिर वहां से चले गये।

जब तक अमिताभ बच्चन पार्टी में रहे। सारी मीडिया उनकी तरफ ही रहीं। किसी ने भी वहां आमिर को महत्व नहीं दिया। इस बात से खुद आमिर खान वाकिफ थे। उन्होंने कहा भी कि अमित सर के सामने तो हम कुछ हैं भी नहीं।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X