धूम 3 के सेट पर एक्सीडेंट, आमिर हैरान!

एक दैनिक समाचार पत्र के अनुसार पिछले वीकेंड में धू्म 3 की शूटिंग के दौरान दो कारों का पीछा करते हुए सीक्वेंस शूट करना था और इस सीन को शूट करते समय वहां पर एक एक्सीडेंट हो गया जिसमें दो स्टंटमैन बुरी तरह घायल हो गए। इस एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही फिल्म की पूरी टीम ने मिलकर उन दोनों स्टंटमैन को जल्दी से कार से निकाल और उनका इलाज कराया।
इस दौरान एक्टर आमिर खान जो कि इस सीक्वेंस का में शामिल थे कुछ समय के लिए शॉक्ड रह गए और काफी देर तक कुछ रिएक्ट ही नहीं कर पाए। ये तो हर किसी को पता है कि धूम सीरीज ही कार, बाइक रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स पर आधारित है। लेकिन अभी तक फिल्म की किसी भी सीरीज की शूटिंग के दौरान इस तरह का हादसा नहीं घटा। इस हादसे से शूट पर मौजूद सभी लोग काफी हैरान हैं लेकिन अब दोनों घायल स्टंटमैन बिल्कुल ठीक हैं और वापस शूट पर लौट आए हैं।
इस फिल्म में आमिर खान के साथ पहली बार कैटरीना कैफ नजर आएंगी। आमिर ने इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया है और उनसे साथ अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications