आमिर खान अजय देवगन ने कर दिया गोलमाल..कुछ इस तरह

By Shweta

इस साल दिपावली पर दो फिल्मों क्लैश हो रही हैं। आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार तो अजय देवगन की गोलमाल अगेन। हर तरफ दोनों फिल्मों के क्लैश के बारे में बातें की जा रही है लेकिन इधर आमिर खान और अजय देवगन ने गोलमाल कर दिया।

जी हां अजय देवगन और आमिर खान ने दिखा दिया कि उन्हें दोनों फिल्मों के क्लैश होने से फर्क नहीं पड़ रहा है।आमिर खान ने ट्विटर पर अजय देवगन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है यह रहा गोलमाल ! लंबे समय के बाद अजय देवगन से मुलाकात हुई। वो एक अच्छे इंसान हैं।

aamir-khan-shares-pic-with-ajay-devgn

आमिर खान के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अजय देवगन ने लिखा है- अच्छे इंसान हमेशा जीतते हैं। सीक्रेट हो या ना हो। सीक्रेट सुपरस्टार के लिए शुभकामनाएं।आमिर खान और अजय देवगन ने साफ कर दिया है कि उनके बीच किसी तरह की प्रतियोगिता नहीं है।

अजय देवगन ने पहले भी कहा है कि गोलमाल और सीक्रेट सुपरस्टार दोनों ही बिल्कुल अलग तरह की फिल्में हैं और दर्शकों को दोनों ही फिल्मों में दिलचस्पी आएगी।आपको बता दें कि आमिर खान और अजय देवगन साथ में इश्क में काम कर चुके हैं । दोनों के साथ फिल्म में जूही चावला और काजोल भी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X