आमिर खान ने बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए शेयर किया प्रेरक संदेश!
आमिर खान एक ऐसे एक्टर है जिनकी कही बातें लोगों के दिलों तक पहुंचती है। फिर चाहे वो अपनी बात फिल्मों के माध्यम से कहें या वो सिर्फ एक सोशल मीडिया उल्लेख हो, आमिर खान माहौल को पॉजिटिव बनाए रखने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में परफेक्शनिस्ट आमिर को अक्सर उनके मोटिवेटिंग एटीट्यूड के लिए जाना जाता हैं। सो हाल ही में आमिर खान को अपने सोशल मीडिया पर उन स्टूडेंट्स के लिए एक यादगार नोट साझा करते हुए देखा गया,
जो जल्द ही अपनी बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं। आमिर ने स्टूडेंट्स के लिए अपने मोटिवेटिंग नोट में लिखा, "सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं जो जल्द ही अपनी परीक्षा देंगे! इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें, और बाकी को छोड़ दें...और याद रखें... रे चाचू, ऑल इज वेल! लव।"

बता दें आमिर खान की 'तारे ज़मीन पर' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों ने एक छात्र के जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जो छात्र समूह के प्रति उसकी जागरूकता का प्रतीक है।
वर्कफ्रंट पर आमिर खान इस वक्त अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं और फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं।
Recommended Video
आमिर खान ने काफी समय से कोई फिल्म नहीं की है और ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म से वो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications