Pk को लेकर आमिर हैं सुपर Excited, यूं शेयर की अपनी feeling
आमिर खान अपनी फिल्म 'पीके' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसे रिलीज होने में केवल चंद दिन रह गए हैं। फिलहाल आमिर भी इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। फिल्म के प्रचार- प्रसार में टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही।

इस बीच आमिर ने अपने फिल्म के प्रचार का एक नया अंदाज भी ढूंढ़ निकाला। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आमिर ने अलग अंदाज में अपने प्रशंसकों से फिल्म 'पीके' देखने की अपील की है। टि्टर पोस्ट पर आमिर ने अपने उत्साह लोगों के साथ को शेयर किया है।
उन्होंने ट्विट किया और कहा है कि काउंटडाउन शुरू हो चुका है और मेरी फिल्म पीके के रिलीज होने में सिर्फ 10 दिन बचे हैं। वहीं, दूसरे ट्विट में उन्होंने राजकुमार हिरानी को नंबर वन डाइरेक्टर करार दिया है।
गौरतलब है कि फिल्म 'पीके' 19 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, सौरव शुक्ला, बोमन ईरानी और संजय दत्त भी दिखेंगे। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications