Thugs Of Hindostan का एक और शानदार पोस्टर, दमदार लुक के साथ स्टार्स, एकदम जबरदस्त
इस साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद आमिर खान की ये फिल्म लोगों को कुथ खास पसंद नहीं आई और इसे पॉजिटिव के साथ काफी निगेटिव प्रतिक्रियाएं भी मिली। वहीं जो भी हो ठग्स के ट्रेलर ने 24 घंटों में ही यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो का रिकॉर्ड बना डाला। वहीं मेकर्स ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को चर्चा में बनाए रखना चाहते हैं, जिसके चलते हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
[2019 Dhamak, सलमान खान की एक और नई फिल्म, कश्मीर की लव स्टोरी, फ्रेश जोड़ी बुक]
इस पोस्टर में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख सभी लीड स्टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि इन सब स्टार्स का ये लुक ट्रेलर में पहले ही देखा जा चुका है लेकिन ये पोस्टर फिर भा काफी शानदार है। ठग्स अब तक की सबसे बड़ी आईमैक्स रिलीज बनने जा रही है। माना जा रहा है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आईमैक्स पर इतने बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी जितना आज तक दुनिया भर में कोई फिल्म नहीं हुई है।

ये पहले ही सामने आ चुका है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को इतने बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है कि इसकी एडिटिंग भी सिनेमाघर में की गई है। 450 करोड़ के तगड़े बजट में तैयार की गई मिस्टर परफेक्शनिस्ट की ये फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। आगे देखें 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के किरदारों के अब तक रिलीज हुए लुक और जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications