..................... Aamir khan shared Taapsee pannu's Thappad trailer on Twitter - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ पर आया आमिर खान रिएक्शन- जानिए क्या बोले सुपरस्टार

सुपरस्टार आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान का शानदार रोल नजर आने वाला है। लेकिन इस समय वो किसी और फिल्म से प्रभावित हुए हैं और फिल्म का ट्रेलर भी साझा किया है। हम बात कर रहे हैं अभिनव सिन्हा की आने वाली फिल्म थप्पड़ की। इस फिल्म के लीड रोल में तापसी पन्नू नजर आने वाली है।

फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए आमिर खान ने सोशल मीडिया पर इसको शेयर करते हुए लिखा है... 'डियर मृणमयी.. आपको आपकी पहली फिल्म थप्पड़ जो कि आपने लिखी है उसके लिए शुभकामनाएं।

aamir khan, thappad, taapsee pannu, आमिर खान, थप्पड़, तापसी पन्नू

तापसी पन्नू, अभिनव सिन्हा और पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।' आमिर खान के इस ट्वीट को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। थप्पड़ की बात की जाए तो फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है और इसको लेकर एक कैंपेन भी शुरु कर दिया गया है।

फिल्म घरेलू हिंसा को लेकर दिखाया गया है कि एक थप्पड़ भी मारना जायज नहीं है। अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है जिसका पूरा देश बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

हाल ही में, फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया गया था जिसने लाखों लोगों द्वारा रिपोर्ट किए जाने के कारण यूट्यूब पर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X