OMG बॉलीवुड के तीनों खान बीमार
अरे आप चौंक गये ना, लेकिन यह बात पूरी तरह से सही है। बॉलीवुड के तीनों खान इस समय अपनी सेहत की समस्या से जूझ रहे हैं। जैसा कि आपको पहले से पता है कि शाहरूख खान अपने पीठ की सर्जरी के लिए जून में लंदन जाने वाले हैं तो वहीं उनके कट्टर दुश्मन सलमान खान अपने चेहरे की सर्जरी के लिए बहुत जल्द अमेरिका जाने वाले हैं। तो वहीं खबर आ रही है कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट यानी आमिर खान भी अपनी कलाई और कंधे के दर्द से जूझ रहे हैं। यही नहीं वह अपने दांत के इलाज के लिए अमेरिका भी होकर आ गये हैं।
इसे इत्तफाक कहें या फिर और कुछ कि तीनों खान जहां बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रहते हैं वहीं सेहत के भी मामले में एक-दूसरे से प्रतियोगिता कर रहे हैं। यही नहीं तीनों खान की उम्र भी आस-पास है, इसलिए तीनों की मर्ज भी एक जैसा ही है।

देखते हैं कि तीनों खान कब ठीक होते हैं? खैर आपको बता दें कि आमिर खान जहां अपनी फिल्म पीके में व्यस्त हैं तो वहीं शाहरूख खान चेन्नई एक्सप्रेस में । जबकि सलमान मियां अपने केस की सुनवाई के बाद किसी भी वक्त अमेरिका जा सकते हैं। खैर बॉलीवुड के तीनों खानों के चाहने वालों की ओर से हम यही दुआ करते हैं कि तीनों खान जल्द से जल्द ठीक हो जायें।


Click it and Unblock the Notifications