शाहरूख लेगें आमिर खान की मदद

शाहरुख खान भले ही कई बार पब्लिक के सामने स्मोकिंग छोड़ने का वादा करते हैं, फिर उसे भूल जाते हैं लेकिन बॉलीवुड के आमिर खान ने सिगरेट से पूरी तरह से तौबा कर ली है। करीब साल भर हो गए हैं, आमिर ने सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है।

आपको बता दें कि शाहरूख भी खुद अपनी इस गलत आदत से परेशान हैं लेकिन फिर भी वो इस आदत को दूर नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि वो आमिर खान से कुछ सिखें। एक समय था जब आमिर भी दिन भर में 40 सिगरेट फूंका करते थे। आज अपने बच्चों के लिए वो एक सिगरेट भी नहीं पीते।

आमिर का कहना है कि जब कभी मेरी फिल्म रिलीज होने वाली होती तो मैं नर्वस हो जाता था। मुझे लगता था कि सिगरेट ही मुझे इस प्रेशर से छुटकारा दिला सकती है। लेकिन फिर सवाल ये उठता है कि आमिर ने स्मोकिंग कैसे छोड़ दी।

आमिर का कहना है कि 'मेरे बेटे जुनैद और बेटी मेरे स्मोक करने की आदत से काफी नाराज रहते थे। इसके अलावा, किरण और मेरी मां भी चाहती थीं कि मैं सिगरेट और लाइटर को अपनी लाइफ से निकाल दूं। इसलिए पिछले साल 1 जनवरी को मैंने तय कर ही लिया मुझे सिगरेट से दूर रहना है।

आमिर कहते है कि सिगरेट ना पिने से मुझे बहुत फाएदा मिला है। फैमेली का प्यार और ज्यादा मिलने लगा। इसके अलावा मेरी फिटनेस पहले से और अच्छी हो गई। आपको बता दें कि आजकल आमिर 'धूम 3' में नए लुक में दिखेंगे। इसके लिए वो अपनी फिटनेस पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें विल पॉवर ने आमिर की काफी हेल्प की है।

अपनी बात आगे कहते हुए आमिर कहते हैं कि अगर मेरे सामने कोई और बैठकर भी स्मोक करता है तो मेरा मन एक कश लेने का भी नहीं करता। अब शाहरूख को बॉलीवुड में आमिर से अच्छा कोई और उदाहरण नहीं मिल सकता। तो बिना कुछ सोचे शाहरूख को आमिर की शरण में जरूर जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X