तिजोरियां भर रहे हैं आमिर खान

आजकल बॉलीवुड में ये चर्चा जोरों पर है कि अभिनेता आमिर खान के पास बहुत पैसा है। या यूं भी कहा जा सकता है कि आजकल आमिर अपने पैसों से तिजोरियां भरते भरते परेशान हो गए हैं।गौर करने वाली बात ये है कि, आमिर एक फिल्म करने के लिए 40 करोड़ साईनिंग अमाउंट लेते है। यदि फिर वही निर्देशक उन्हें फिल्म के प्रमोशन के लिए बुला ले तो वो प्रतिदिन का 4 करोड़ और उस फिल्म से हुई कमाई से अपना हिस्सा मांगते है।
जबकि अगर हम बात दूसरे खानों कि करे तो आमिर के सबसे बड़े अपोनेंट शाहरुख़, हर फिल्म का 25 करोड़ और सलमान महज़ 10 करोड़ रुपया लेते हैं। साथ ही मज़े कि बात ये भी है कि प्रमोशन के दौरान आमिर डायरेक्टर को अपनी तरफ से ये गारंटी देते है कि उनकी बदौलत फिल्म सुपरहिट होगी । जबकि कोई और अभिनेता अपने प्रोडूसर को ये गारंटी नहीं देता है।
ये आमिर के अभिनय का ही करिश्मा है कि, बॉलीवुड का कोई और खान या कोई और कलाकार अभी उनके बराबर नहीं पहुँच पाया है। आमिर के सफल होने कि एक दूसरी वजह ये भी है कि, वो अपनी फिल्मों का चुनाव बहुत सोंच समझ कर करते है।
साल में उनकी केवल एक ही फिल्म बाज़ार में आती है। जो बॉक्स ऑफिस को लूट कर ले जाती है। जिससे फिल्म के प्रोडूसर घबराते नहीं है और उन्हें मुह मांगा पैसा देते है।


Click it and Unblock the Notifications











