''शाहरूख खान- आमिर का कोई CRAZE नहीं है.. सलमान खान के सामने''
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के उन एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं, जिन्होंने तीनों खान के साथ फिल्में की हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा तक को अभी तक यह मौका नहीं मिल पाया है। बहरहाल, अनुष्का सलमान खान के साथ काम कर बहुत खुश हैं।
सुल्तान ट्रेलर लांच के दौरान जब अनुष्का से पूछा गया.. कि उन्होंने तीनों खान के साथ काम किया, ऐसे में सलमान खान किस तरह अलग हैं। तो अनुष्का ने कहा- सलमान खान के साथ काम करना काफी Refreshing होता है। उनके साथ काम करने पर आप समझ सकते हैं कि फैंस के बीच उनका क्या क्रेज है।
#FAIL: सलमान खान के 'सुल्तान' ट्रेलर की 10 बातें.. जो करेगी निराश!
अनुष्का ने इतना कहा ही था कि, सलमान खान ने कहा- ''हां.. शाहरूख खान- आमिर खान ऐसे कहां हैं.. शाहरूख- आमिर बिल्कुल वैसे नहीं हैं.. उनका क्रेज कहां है!''
सलमान खान की इस टिप्पणी पर अनुष्का भी हंसे बिना नहीं रह पाईं। बहरहाल, खास बात यह भी है कि इससे पहले हमने अनुष्का को शाहरूख खान और आमिर खान के साथ ब्लॉकबस्टर देते देखा है। और अब बारी है सलमान खान की ।
यहां जानते हैं अब तक किन एक्ट्रेसस ने तीनों खान के साथ किया है काम-


Click it and Unblock the Notifications


