बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए आमिर खान..दिया 25 लाख का चेक

By Shweta

बिहार इन दिनों बाढ़ की चपेट में है और इस बुरे हालात में आमिर खान बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए हैं और उन्होंने 25 लाख की धनराशि बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

आमिर खान ने कुछ दिनों पहले लोगों से भी मदद की अपील की थी और कहा था कि "प्राकृतिक आपदाओं पर हमारा कोई वश नहीं है. लेकिन हम स्थिति में सुधार के लिए अपना योगदान तो दे ही सकते हैं।" पहले भी आमिर खान ने प्राकृतिक आपदाओं में हमेशा लोगों को साथ आने का निवेदन किया था।

aamir-khan-sent-a-cheque-of-rs-25-lakh-for-bihar-flood-victims

आमिर खान की खुद की भी पानी नाम की संस्था है जो महाराष्ट्र में जल संरक्षण और सूखा से निपटने का काम करती है। आमिर खान खुद भी इस संस्था के लिए बढ़ चढ़कर काम करते हैं और लोगों को काम करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

फिलहाल बॉलीवुड स्टार्स में आमिर खान हैं जो बाढ़ राहत के लिए सामने आए हैं और बिहारवासियों की मदद कर रहे हैं। उम्मीद है कि इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वो भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आगे आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X