फातिमा सना शेख संग अफेयर की खबरों के बीच अपनी एक्स वाइफ Reena Dutta के साथ नजर आए Aamir Khan

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पर्सनल लाइफ और अपनी प्रोफेशनल लाइफ को ज्यादा पब्लिक नहीं करते हैं, ना ही सुपरस्टार सोशल मीडिया पर हैं। ऐसे में बहुत कम होता है कि आमिर खान के वीडियो या फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो। परंतु हाल ही में जब आमिर खान अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता (Reena Dutta) के साथ बाहर मुंबई में स्पॉट किए गए तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
आमिर खान और रीना दत्ता-
एक तरफ जहां सुपरस्टार आमिर खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बीच आमिर अपनी एक्स पत्नी रीना दत्ता के साथ मुंबई में स्पॉट हुए।
दोनों को एक साथ एक इवेंट से बाहर निकलते देखा गया, इसके बाद दोनों ने पैपराजी को फोटो क्लिक कराने के लिए पोज दिए फिर दोनों साथ में एक ही गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए।
इस दौरान आमिर खान प्रिंटेड कुर्ता और ब्लैक पैंट पहने नजर आए तो वहीं रीना दत्ता पर्पल कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट पैंट पहने दिखाई दी। रीना को शोल्डर पर ब्लैक बैग टांगे और हाथ में एक किताब लिए हुए देखा गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान की अपनी एक्स वाइफ के साथ खास बॉन्डिंग हैं, आमिर और रीना एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। फैंस को दोनों का रिश्ता काफी अच्छा लगा इसीलिए वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब आमिर खान अपनी एक्स वाइफ के साथ स्पॉट हुए हैं। इससे पहले हाल ही में वे अपने भाई मंसूर खान के बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे, तब भी एक्टर की दोनों एक्स पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव वहां मौजूद थीं।
आमिर खान और फातिमा का रिश्ता-
गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने दो शादियां की हैं लेकिन उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों से तलाक ले लिया है। इस वक्त वो किसी भी पत्नी के साथ नहीं हैं। लेकिन फिर भी कभी कभी किसी इवेंट या फैमली फंक्शन में आमिर अपनी एक्स वाइफ के साथ देखे जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच आमिर खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जाता है। चर्चा है कि आमिर खान अपनी को-एक्टर फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











