आमिर खान ने मिच्छामी दुक्खम पर मांगी माफी, लोगों ने कहा पहले ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पैसे लौटाओ
आमिर खान ने जैन धर्म की परंपरा के अनुसार माफी मांगी और कहा कि जाने अनजाने अगर कोई गलती हुई हो तो माफ करिएगा। लेकिन फैन्स ने उनसे ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पैसे मांगे और कहा कि तब ही माफ करेंगे। दरअसल, मिच्छामी दुक्खम एक जैन परंपरा होती है जिसमें लोग अपनी सारी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं।
आमिर खान ने भी एक पोस्ट कर लिखा कि जाने अनजाने अगर मेरी किसी भी बात से आपको तकलीफ पहुंची हो तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। मुझे माफ करिएगा। बहुत लोगों ने इसे हाल फिलहाल कई मसलों पर आमिर खान की चुप्पी से जोड़ा।

लेकिन कुछ लोगों ने तुरंत ही आमिर खान को ट्रोल करते हुए लिखा कि एक ही शर्त पर माफी मिलेगी। अगर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के टिकट के पैसे वापस होंगे और दोबारा कभी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी फिल्म नहीं बनाओगे तो।
गौरतलब है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान आमिर खान के लिए बहुत बड़ा झटका थी। फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी जबकि इसका बजट करोड़ों में था। माना जा रहा था कि ये आमिर खान की बॉक्स ऑफिस किस्मत पलट देगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वैसे आपको दिखाते हैं आमिर का बॉक्स ऑफिस सफर -


Click it and Unblock the Notifications











